फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज भारत बंद का एलान, बरेली जोन में अलर्ट, प्रशासन मुस्तैद

Wed, 29 Jan 2020 03:07 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बुधवार को कुछ संगठनों ने भारत बंद का आह्वान किया है। इसे लेकर एडीजी जोन ने अलर्ट जारी कर दिया है। हालांकि बंद का असर शहर में दिखने की संभावना कम है। यहां एक संगठन धरना देने के बाद कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देकर विरोध जताएगा।

विज्ञापन


सीएए व एनआरसी को लेकर देश भर में विरोध के बीच बुधवार को भारत बंद प्रस्तावित किया गया है। शहर में बहुजन समाज क्रांति पार्टी ने इसका आह्वान करते हुए पूर्वाह्न 11 बजे से दामोदर स्वरूप पार्क में धरना देने की सूचना पुलिस प्रशासन को दी है।

शाम चार बजे करीब संगठन के पदाधिकारी कलेक्ट्रेट जाकर अधिकारियों को ज्ञापन देंगे। भीम आर्मी समेत कुछ और संगठन इनके धरने को समर्थन दे रहे हैं। एडीजी जोन अविनाश चंद्र ने बताया कि जोन के सभी नौ जिलों में माहौल पूरी तरह बेहतर है।
विज्ञापन


भारत बंद पर कहीं गड़बड़ी का इनपुट नहीं है। बावजूद इसे गंभीरता से लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। खुफिया तंत्र की मदद से निगरानी की जा रही है। कोई खुराफात करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें