फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाइल्ड हेल्प लाइननंबर दर्ज कराने के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजुआ। उत्तर प्रदेश बाल सरंक्षण आयोग की सदस्य डॉ. प्रीती वर्मा ने शिवपुरी एवं भदेड़ के प्राथमिक स्कूलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में स्कूल की चहारदीवारी न होने से और कहीं भी चाइल्डलाइन हेल्पलाइन नंबर दर्ज न होने से नाराजगी जाहिर की, सदस्य ने कायाकल्प के तहत चहारदीवारी बनवाने और नंबर दर्ज कराने को कहा है।
विज्ञापन

दरअसल शासन से सभी स्कूलों में बच्चों के अधिकार के साथ उनके साथ ज्यादती एवं उनके उत्पीड़न को रोकने के लिए स्कूल में सुरक्षा के मद्देनजर चहारदीवारी एवं लोगों को जागरूक करने के लिए चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर दर्ज कराने को कहा है। लेकिन बिजुआ ब्लॉक के तमाम स्कूलों में चहारदीवारी नहीं है। शुक्रवार को बिजुआ ब्लॉक में एक कार्यक्रम में शामिल होने आई उत्तर प्रदेश बाल संरक्षण आयोग की सदस्य डॉ. प्रीती वर्मा ने भदेड़ और शिवपुरी गांव के स्कूलों को अचानक चेक कर लिया। चेकिंग में सदस्या ने स्कूल के रजिस्टर चेक किए बच्चों से संवाद किया साथ ही टीचर से कहा कि कायाकल्प योजना के तहत स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा और जागरूकता के लिए हेल्पलाइन नंबर दर्ज कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें