फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरब्रिज के नीचे भरा पानी, गार्डर रखने का काम टला

विज्ञापन
विज्ञापन
 मौसम साफ होने के बाद फिर लिया जाएगा ब्लॉक
विज्ञापन

बरेली। बारिश की वजह से आईवीआरआई ओवरब्रिज पर गार्डर रखने का काम अगले ब्लॉक लेने तक टल गया है। मौसम साफ होने के बाद ही इज्जतनगर रेल मंडल के अधिकारी ब्लॉक की अनुमति लेंगे, जिसके बाद बाकी के गार्डर रखे जाएंगे।
दो दिन बारिश होने की वजह से 17 जनवरी को आईवीआरआई ओवरब्रिज पर गार्डर नहीं रखे गए। कीचड़ होने की वजह से क्रेन नहीं चल सकी। यही स्थिति 15 जनवरी को भी हुई थी। एक गार्डर रखने के बाद पानी बरसने के कारण काम बीत में ही रोक दिया गया था। बृहस्पतिवार की रात और शुक्रवार दिन में बारिश होने की वजह से ओवरब्रिज के नीचे पानी भर गया, जिससे गार्डर नहीं रखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां बता दें कि रेलवे के अधिकारियों ने 18 जनवरी को सुबह पांच बजे ब्लॉक लिया था। अब ब्लॉक के लिए फिर से अनुमति पत्र भेजा जाएगा, जिसके बाद गार्डर रखे जाएंगे। फिलहाल, अभी ब्लॉक की तिथि तय नहीं हुई है। गौरतलब है कि आईवीआरआई ओवरब्रिज पर गार्डर रखने का काम नौ जनवरी से शुरू हुआ था। 17 जनवरी तक दस गार्डर रखे जाने थे, जिसके बाद ओवरब्रिज का काम शुरू होना था। इज्जतनगर रेल मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि बारिश की वजह से काम टल गया है। अगली तिथि की घोषणा जल्द की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें