फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे जिलों में तबादलों को आवेदन 28 जनवरी तक

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अंतरजनदीय शिक्षक स्थानांतरण प्रक्रिया के तहत 20 जनवरी को निर्धारित आवेदन की आखिरी तिथि में शासन ने आठ दिन का इजाफा किया है। अब तबादले के लिए परिषदीय स्कूलों के शिक्षक 28 जनवरी तक आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन

सचिव मनीषा त्रिघाटिया की ओर से जारी पत्र के अनुसार तबादले के सभी प्रावधान बरकरार रखते हुए सिर्फ ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ाई गई है। तबादले की तिथि बढ़ाए जाने पर शिक्षक संघ ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा है कि पिछले दिनों इंटरनेट सेवा बाधित होने और सर्वर डाउन होने से कई शिक्षक आवेदन नहीं कर सके थे। इस आदेश से उन्हें काफी राहत मिलेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें