फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 से 31 जनवरी तक निकलेगी गंगायात्रा, एनएसस के स्वयंसेवी करेंगे सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्वविद्यालय ने सभी कॉलेजों को तैयारी के दिए निर्देश
विज्ञापन

बरेली। गंगा की स्वच्छता और पर्यावरण के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से राज्य सरकार एनएसएस की मदद से गंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह यात्रा 27 जनवरी को पूरब में बलिया से कानपुर और पश्चिम में बिजनौर से कानपुर तक निकाली जाएगी। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के सौजन्य से निकाली जाने वाली यह यात्रा दोनों जगह से 31 जनवरी को कानपुर पहुंचकर खत्म होगी। यात्रा के दौरान गंगा के दोनों ओर तैनात एनएसएस के स्वयंसेवी स्वागत, जनसभा, जागरूकता अभियान आदि चलाएंगे।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने सभी महाविद्यालयों को पत्र जारी कर सहयोग करने को है। यात्रा के दौरान शिक्षा विभाग के सहयोग से सभी संबंधित महाविद्यालय गंगा की निर्मलता एवं जल संरक्षण के संबंध में निबंध, चित्रकला, वाद विवाद एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताओं का आयोजन कराएंगे। कॉलेज में भी जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। साथ ही प्रस्तावित स्थलों पर स्वागत, जनसभाओें भी कराने के निर्देश दिए हैं। विश्वविद्यालय ने शासन को भेजने के लिए इन सभी आयोजनाें के फोटो भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें