फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुहेलखंड विश्वविद्यालय में पूर्व और वर्तमान छात्रों के बीच हुआ मिलाप

विज्ञापन
विज्ञापन
- प्लेसमेंट सेल ने किया इंजीनियरिंग फैकल्टी की एल्युमिनाई मीट का आयोजन
विज्ञापन

- पूर्व छात्रों को विश्वविद्यालय से जोड़ने के लिए एल्युमिनाई वेबसाइट हुई लांच
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट सेल में शनिवार को इंजीनियरिंग संकाय की एल्युमिनाई मीट का आयोजन हुआ। इसमें पहुंचे 50 से अधिक पूर्व छात्र-छात्राओं ने वर्तमान छात्र-छात्राओं से अपने अनुभव बांटे। साथ ही एल्युमिनाई वेबसाइट भी लांच की गई। इसके जुड़कर विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र मौजूदा छात्रों के मार्गदर्शन के साथ ही कैंपस के उत्थान मेें सहयोग करेंगे।
एल्युमिनाई मीट में प्रो. डॉ. मनोज कुमार सिंह और विनय ऋषिवाल के अभिवादन संबोधन के बाद पूर्व छात्रों का परिचय सत्र शुरू हुआ। पूर्व छात्र डीआरडीओ के वैज्ञानिक मनीष, डीजीएम रेलवे कुमार संभव समेत विभिन्न कंपनियों में कार्यरत शैलेेंद्र सरोज, अखिलेश कुमार, अमित कुमार गुप्ता, गुंजन कुमार, शिवम शुक्ला, अंकुर पांडेय, संतोष सिंह, प्रतीक शुक्ला, संदीप सिंह आदि ने अपना परिचय दिया। उन्होंने अपने अनुभव शेयर करते हुए छात्रों को सफलता के मंत्र भी दिए। कुलपति प्रो. अनिल शुक्ल ने पूर्व छात्रों को दोबारा कैंपस से जोड़ने के लिए शुरू की गई एल्युमिनाई वेबसाइट का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इससे नए छात्र पुराने छात्रों के अनुभव का लाभ उठा सकेंगे। साथ ही विश्वविद्यालय में प्लेसमेंट ग्राफ बढ़ेगा।
विज्ञापन


पूर्व छात्रों की बात
वर्षों बाद विश्वविद्यालय आने का मौका मिला। यहां पुराने साथियों से मिलकर अच्छा लगा। हमारी कोशिश होगी कि हम नए छात्र-छात्राओं के संपर्क में रहें और उनका मार्गदर्शन कर उनकी सफलता में मददगार साबित हों।
संदीप सिंह
विश्वविद्यालय की ओर से किया गया यह प्रयास एक सेतु की तरह है। इसके माध्यम से हमारे अनुभव फैकल्टी के विकास में मददगार हाेंगे। इतने वर्षों बाद पुराने साथियों से मिलकर भी अच्छा लगा।
अमित कुमार गुप्ता
मैंने नवीन छात्रों से पढ़ाई के अलावा व्यक्तित्व विकास पर ध्यान देने को भी कहा। हमने अपने करियर में यही पाया कि पढ़ाई के अलावा सामाजिक ज्ञान भी जरूरी है। इसके टिप्स भी दिए।
विज्ञापन

शिवम शुक्ला
पुराने छात्रों को यहां बुलाना हमारे लिए किसी स्वप्न से कम नहीं था। इसी क्रम में एल्युमिनाई वेबसाइट भी लांच की गई है। इससे विश्वविद्यालय के पुरातन छात्र यहां के विकास में सहभागी बन सकेंगे।
- शैलेेंद्र सरोज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें