फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यांचल निगम में एमडी बदले, बरेली में खलबली

विज्ञापन
सूर्यपाल गंगवार - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
बरेली। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा पहले से ही जिले के प्रभारी हैं। शासन ने अब मध्यांचल विद्युत वितरण निगम में सूर्यपाल गंगवार को प्रबंध निदेशक बना दिया है। नए एमडी बरेली के रहने वाले हैं, इसलिए विभागीय अफसरों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन

शासन ने जैसे ही संजय गोयल की जगह गंगवार को नया एमडी बनाया, विभागीय अफसर अब संबंध तलाशने में जुट गए हैं। विशेष सचिव नागरिक उड्डयन पद पर रहे गंगवार ने बरेली समेत कई हवाई अड्डा परियोजनाओं में काम कराया है, जबकि गोयल ने भी कारपोरेशन में फैले भ्रष्टाचार के मामलों पर जांच शुरू कराई थी। इसमें बरेली जोन में करीब सात अरब से ज्यादा के घपलों पर निगरानी कराई तो कई अफसर फंसते नजर आए। अभी जांच लंबित हैं क्योंकि ऊर्जामंत्री ने खुद विजिलेंस जांच के आदेश दिए थे। बहरहाल, बरेली से जुड़े नए एमडी की वजह से विभाग में खलबली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें