फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुलासनगरा क्रॉसिंग पर छह घंटे फंसे रहे वाहन

विज्ञापन
हुलासनगरा क्रॉसिंग पर छह घंटे फंसे रहे वाहन - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
बार-बार क्रॉसिंग के बंद होने से सुबह दस बजे से लगा जाम शाम चार बजे के करीब हटा
विज्ञापन

फतेहगंज पूर्वी। हुलासनगरा क्रॉसिंग पर बुधवार की सुबह फिर हाईवे पर जाम लग गया। बार-बार क्रॉसिंग के बंद होने से दोनों तरफ वाहन फंस गए। इससे करीब छह घंटे तक लोगों ने परेशानी झेली।
विज्ञापन

बुधवार सुबह दस बजे के करीब ट्रेनों के आवागमन पर हुलासनगरा क्रॉसिंग का बूम बंद किया गया। एक ट्रेन के गुजरने पर वाहन चालक बूम के खुलने का इंतजार करते तब तक दूसरी ट्रेन के आने का सिग्नल हो जाता। इससे क्रॉसिंग के दोनों तरफ हाईवे पर गाड़ियों की संख्या बढ़ती गई। बीच-बीच में क्रॉसिंग खुला भी तो आगे निकलने की होड़ में हाईवे पर वाहनों की कई लाइनें लग गईं। इससे जाम और विकराल हो गया। इसी बीच क्रॉसिंग के दोबारा बंद होने और हाईवे पर गाड़ियां बढ़ने से जाम बढ़ता गया। बाद में बूम खुला तो जाम से गाड़ियां रेंगने लगीं। सूचना पर पुलिस पहुंची तो जाम को खुलवाने में जुट गई। शाम चार बजे के करीब जाम से निजात मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें