फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंशीय पशु लदी कार पेड़ से टकराकर पलटी, दो पशु मरे

विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी में टायर पंचर होने से हादसा, तस्कर फरार
विज्ञापन

पांच पशुओं को नशे का इंजेक्शन देकर लादा गया था कार में
बहेड़ी। पांच गोवंशीय पशु लदी कार बहेड़ी आते समय टायर पंचर होने से पेड़ से टकराकर पलट गई। हादसे में दो पशुओं की मौत हो गई। जब तक ग्रामीण जुटे तस्कर फरार हो गए। ग्रामीणों ने कार से पशुओं को बाहर निकला। इस बीच पहुंची पुलिस ने मृत पशुओं को जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर दबवा दिया। इधर, पुलिस ने कार कब्जे में लेकर अज्ञात तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
लखीमपुर से पांच गोवंशीय पशु जाइलो कार में ठूंसकर तस्कर बहेड़ी के एक गांव में सप्लाई करने ला रहे थे। पशुओं को नशे के इंजेक्शन से बेहोश करके कार में ठूंसा गया था। मंगलवार तड़के करीब चार बजे कार का अगला टायर पंचर हो गया। इससे कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलट गई। हादसे के बाद तस्कर भाग गए। दो पशुओं की मौत हो गई। जानकारी पर पहुंचे ग्रामीणों ने पशुओं को बाहर निकाला। इसी बीच सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने बाकी तीन जीवित पशुओं को देखभाल के लिए वन विभाग को सौंप दिया। जांच में कार का नंबर फर्जी मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने काया हंगामा
पशुओं को वन विभाग के हवाले करने के बाद उनका इलाज न कराने पर भोले बाबा की गढ़ी के एक साधु ने एसडीएम और सीओ से शिकायत की। इधर, जानकारी पर राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष शानू गंगवार कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और हंगामा किया। इसके बाद पशु चिकित्सक को बुलाकर तीनों पशुओं का इलाज कराया गया। बाद में पुलिस को ज्ञापन देकर बताया कि कारों पर काली फिल्म लगी होने से तस्कर आराम से पशु लेकर निकल जाते हैं। उन्होंने शीशों पर काली फिल्म वाली कारों की जांच करने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें