फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकायेदारों के नाम-पते सही न होने से वसूली ठप, चीफ इंजीनियर को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कई बार मीटिंग होने के बावजूद पावर कारपोरेशन के अधिकारी आरसी पर उपभोक्ताओं के नाम और पते सही नहीं दर्ज कर रहे हैं। एडीएम वित्त का कहना है कि इस संबंध में कई बार पावर कारपोरेशन के अधिकारियों से वार्ता की जा चुकी है लेकिन कोई असर नहीं पड़ा है। उन्होंने पावर कारपोरेशन के चीफ इंजीनियर को नोटिस भी जारी किया है।
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि पोर्टल पर सही डिटेल दर्ज होने के कारण वसूली प्रमाण पत्रों पर बकाएदारों के सही नाम-पते अंकित नहीं हो रहे है। इस वजह से 14 करोड़ की बकाया वसूली ठप पड़ी हुई है। 21 नवंबर को प्रमुख सचिव नवनीत सहगल की समीक्षा बैठक के दौरान भी यह मामला उठा था। इसके बाद डीएम नितीश कुमार के आदेश के बाद एडीएम वित्त मनोज कुमार पांडेय के साथ पावर कारपोरेशन के अधिकारियों के साथ मीटिंग भी हुई। मगर इसके बावजूद आरसी में उपभोक्ताओं के नाम और पते को लेकर सुधार नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें