फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में हिंसा के बाद बरेली जोन में अलर्ट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नागरिकता कानून पर दिल्ली
विज्ञापन

में बवाल के बाद हाईअलर्ट
- एडीजी ने जनता के बीच संवाद के दिए निर्देश, चेकिंग शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। नागरिकता संशोधन कानून पर पूर्वोत्तर के बाद अब दिल्ली में भी विरोध प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया है। संवेदनशीलता को देखते हुए एडीजी अविनाश चंद्र ने जोन के सभी नौ जिलों की पुलिस को अलर्ट किया है। उन्होंने अफसरों को जनता के बीच रहकर संवाद बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

दिल्ली में हिंसक प्रदर्शन के बाद बरेली में पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। सार्वजनिक स्थलों पर मूवमेंट बढ़ाने के साथ ही हर गतिविधि पर पुलिस नजर रख रही है। मोहल्लों और गलियों में जुटने वाली भीड़ के चकल्लस पर भी नजर रखी जा रही है। साइबर सेल ने भी सोशल मीडिया की निगरानी बढ़ा दी है। साइबर सेल को अफवाहों पर पूरा नियंत्रण रखने की हिदायत दी गई है। एडीजी जोन अविनाश चंद्र ने बताया कि बरेली और मुरादाबाद रेंज के सभी नौ जिलों में कहीं से किसी खुराफात की सूचना नहीं है। खुफिया इकाइयों से भी किसी खुराफात का कोई इनपुट नहीं मिला है। फिर भी पुलिस को पूरी तरह मुस्तैद रहने को कहा गया है। सबसे ज्यादा निगरानी सोशल मीडिया पर की जा रही है। अगर कोई खुराफात कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें