फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभलकर खरीदें एशियन पेंट, कहीं घर की पहचान ही न बिगड़ जाए

विज्ञापन
मथुरा और वृंदावन में 4 स्थानों पर बनाए जाएंगे सेफ हाउस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शहर में बन रहा है नकली एशियन पेंट, तमाम दुकानों पर हो रही है सप्लाई
विज्ञापन

दिल्ली से आए कंपनी के प्रतिनिधि ने एसपी क्राइम से की शिकायत

बरेली। शहर में बड़े पैमाने पर नकली एशियन पेंट्स का कारोबार हो रहा है। शुक्रवार को एसएसपी दफ्तर पहुंचे कंपनी के प्रतिनिधियों ने एसपी क्राइम रमेश भारतीय को जानकारी दी कि बरेली में नकली एशियन पेंट बेचा ही नहीं बल्कि बनाया भी जा रहा है। एसपी क्राइम ने इंस्पेक्टर कोतवाली को मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

दिल्ली के मयूर विहार से एसएसपी ऑफिस पहुंचे एशियन पेंट्स के अफसर चंद्रकांत ने एसपी क्राइम को बताया कि उनकी 73 साल पुरानी कंपनी के उत्पादों की बाजार में अच्छी साख है। इसी का फायदा उठाने के लिए कुछ धोखेबाज कोतवाली क्षेत्र में उनकी कंपनी के नाम से नकली पेंट बनाकर उसकी सप्लाई कर रहे हैं। बड़ी मात्रा में पेंट का उत्पादन करके उसका भंडारण करने के साथ बेचा जा रहा है, जिससे कंपनी की प्रतिष्ठा खराब हो रही है। सीधे तौर पर यह कॉपीराइट एक्ट का उल्लंघन है। इस मामले में कार्रवाई कराने के लिए कंपनी ने उन्हें पॉवर ऑफ अटार्नी देकर अधिकृत किया है। उन्होंने इन दुकानदारों के खिलाफ छापे मारने और रिपोर्ट लिखने की मांग की है। एसपी क्राइम ने कोतवाली पुलिस को उनके सहयोग से कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें