फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्षद पर गलत आरोप लगाने की नगर आयुक्त से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नेता पार्षद दल समाजवादी पार्टी राजेश अग्रवाल ने नगर आयुक्त को एक ज्ञापन देकर सफाई कर्मियों के पार्षद पर गलत आरोप लगाने की शिकायत की है। ज्ञापन में मांग की गई कि इन दोनों कर्मचारियों का स्थानांतरण किसी अन्य वार्ड में कर दिया जाए।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया कि सुरेश पुत्र मोतीलाल व एक अन्य महिला कर्मचारी वार्ड 23 इंद्रानगर में सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत हैं। ये स्थानीय पार्षद सतीश चंद्र कातिब द्वारा स्थानीय स्तर पर सफाई कार्य के लिए कहने पर लगातार उन्हें नजरंदाज करते हैं। इन दोनों की शिकायत वाट्सएप और फोन के जरिए लगातार निगम अधिकारियों से की जा रही है। इससे नाराज होकर दोनों कर्मचारियों ने पार्षद सतीश चंद्र कातिब के विरुद्घ जातिसूचक शब्दों व गलत नियत रखने का आरोप लगाया है। इस तरह छवि धूमिल करने का प्रयास इनके द्वारा किया जा रहा है। ज्ञापन में मांग की गई कि दोनों कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए उनका वार्ड 23 इंद्रानगर से स्थानांतरण अन्यत्र किसी वार्ड में कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें