फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिन्मयानंद प्रकरण: छात्रा के जमानतदारों के प्रपत्र आज होंगे दाखिल

Mon, 09 Dec 2019 04:37 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री चिन्मयानंद से पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगने के मामले में आरोपी छात्रा की हाईकोर्ट से जमानत मंजूरी का आदेश सीजेएम कोर्ट पहुंच चुुका है। कोर्ट ने जमानत की राशि दो जमानतियों की एक-एक लाख रुपये तय की है। जमानत प्रपत्र दाखिल होने के दो दिन बाद छात्रा की रिहाई हो सकती है।

विज्ञापन


चिन्मयानंद से पांच करोड़ की फिरौती मांगने का आरोप एलएलएम की छात्रा और उसके तीन दोस्त संजय, सचिन और विक्रम पर हैं। चारों जेल में बंद हैं। हाईकोर्ट ने छात्रा और उसके एक साथी सचिन की जमानत मंजूर कर ली है।

जमानत संबंधी आदेश भी सीजेएम कोर्ट पहुंच चुका है। छात्रा के वकील कलविंदर सिंह ने बताया कि सोमवार को दो जमानतदारों के प्रपत्र भरकर सीजेएम कोर्ट में जमा किए जाएंगे। इसके बाद इन प्रपत्रों का संबंधित थाने की पुलिस से सत्यापन कराया जाएगा। सत्यापन में जमानत प्रपत्र सही पाए गए तो दो दिन में छात्रा की रिहाई का आदेश जारी किया जा सकता है। उधर, सचिन उर्फ सोनू की जमानत छात्रा के साथ ही मंजूर हो चुकी है।
विज्ञापन


छात्रा के अन्य दो साथी संजय व विक्रम भी जेल में हैं। संजय की जमानत अर्जी हाईकोर्ट में दाखिल की जा चुकी है। हालांकि विक्रम की जमानत का प्रार्थना पत्र भी हाईकोर्ट में सुनवाई के लिए नहीं पहुंचा है। हालांकि परिवार वालों को उम्मीद है कि अब विक्रम की भी जमानत मंजूर हो जाएगी। इधर, चिन्मयानंद भी दुष्कर्म के आरोप में 20 सितंबर से जेल में हैं। उनकी जमानत पर फैसला सुरक्षित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें