बरेली। जिले में दो एसीएमओ के खिलाफ शिकायतें हुईं। सीएमओ ने आनन-फानन में उनकी जांच कराने की बात तो कह दी, लेकिन करीब पंद्रह दिन बाद भी जांच शुरू नहीं हो सकी है। अब तक शिकायतकर्ताओं के बयान भी नहीं हो सके हैं।
एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार और एसीएमओ डॉ. आरएन गिरि के खिलाफ अवकाश के दिन भी क्लीनिक का निरीक्षण करने और संचालकों को धमकाने, कार्यालय में आकर मिलने का दबाव डालने की शिकायत की गई थी। दोनों मामलों में सीएमओ डॉ. विनीत कुमार शुक्ल का कहना है कि जांच प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही जांच पूरी हो जाएगी, लेकिन सवाल यह है कि 15 दिन निकल जाने के बाद भी अब तक शिकायतकर्ताओं के बयान नहीं हो सके हैं, तो जांच कब पूरी होगी।