फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शहर की बिजली गुल, हेल्प डेस्क का नंबर बंद, एक लाख लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहना और बालीपुर से आने वाली 33 केवी लाइनें खराब होने से शहर के सात उपकेंद्र ठप
विज्ञापन

बरेली। बारिश ने शहर की बिजली आपूर्ति व्यवस्था को जोरदार झटका दिया। दोहना और बालीपुर से आने वाली 33 केवी लाइनें खराब होने के कारण शहर के सात बिजली उपकेंद्र ठप हो गए। इससे करीब एक लाख लोग (बीस हजार उपभोक्ता) परेशान हुए। हेल्प डेस्क का नंबर बंद कर दिया गया। अभियंताओं ने कॉल रिसीव नहीं की। इस वजह से लोगों को शिकायत दर्ज कराने के लिए भी मशक्कत करनी पड़ी। बुधवार शाम तक आपूर्ति सामान्य नहीं हो सकी।
मंगलवार रात तेज बारिश के बाद से ही शहर की बिजली व्यवस्था चरमरा गई थी। दोहना और बालीपुर से आने वाली 33 केवी लाइनें ब्रेकडाउन होने के कारण आवास-विकास, इज्जतनगर, डीडीपुरम, डेलापीर, हरूनगला, परसाखेड़ा, दुर्गानगर बिजली उपकेंद्र ठप हो गए। हरूनगला के टीपीनगर, बाइपास और रामगंगानगर फीडर पांच घंटे ब्रेकडाउन में रहे। हरूनगला उपकेंद्र में 10 एमबीए ट्रांसफार्मर का फ्यूज वायर फुंकने के कारण बुधवार को चार घंटे आपूर्ति ठप रही। 33 केवी लाइनें ठीक होने के बाद लोकल फॉल्टों की झड़ी लग गई। आईवीआरआई की बिजली भी तीन घंटे ठप रही।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर दो बजे औद्योगिक क्षेत्र परसाखेड़ा की लाइन में भी फॉल्ट आ गया। इससे औद्योगिक क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शाम चार बजे के बाद आपूर्ति सामान्य की जा सकी। मंगलवार रात से ही लाइनमैन, एसडीओ और अधिशासी अभियंता के साथ अधीक्षण अभियंता धर्मेंद्र सिंह व मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश आपूर्ति सुचारु कराने के लिए मशक्कत करते रहे। किला, मिशन कंपाउंड, सिविल लाइंस, जगतपुर, पवन बिहार, सुभाषनगर बिजली उपकेंद्र के इलाकों में भी लोकल फॉल्ट ने उपभोक्ताओं को परेशान किया। संवाद
दुर्गानगर उपकेंद्र की कराई गई क्षमता वृद्धि

दुर्गानगर बिजली उपकेंद्र पर बुधवार को 250 केवीए ट्रांसफार्मर के स्थान पर 400 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया। क्षमता वृद्धि के कार्य के चलते उपकेंद्र से जुड़े मोहल्लों में दोपहर बाद तक आपूर्ति ठप रही। जेई साबिर खान ने बताया कि उपकेंद्र ओवरलोड चल रहा था। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए क्षमता वृद्धि कराई गई है।
विज्ञापन

24 घंटे के बाद भी नहीं हो सका समाधान
शाहदाना उपकेंद्र के सैलानी इलाके में एक फेस आने की समस्या रही। सैलानी में तार वाली मस्जिद के पास कई घरों की बिजली आपूर्ति 24 घंटे तक ठप रही। स्थानीय लोगों ने हेल्प डेस्क पर शिकायत भी दर्ज कराई, लेकिन उसे नजरअंदाज कर दिया गया। एक जेई ने कहा कि सैलानी हाई लाइन लॉस के इलाकों में शामिल है। पहले उन इलाकों के फॉल्ट ठीक किए जा रहे हैं, जहां लाइन लॉस कम होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें