हनुमान चालीसा : बिल्सी के मोहल्ला संख्या चार स्थित श्रीसंकटमोचन दरबार एवं तहसील रोड स्थित श्री बालाजी भक्ति धाम पर चोला चढ़ाकर चालीसा का पाठ सुबह आठ बजे से।
विज्ञापन
जांच शिविर : सैदपुर सीएचसी पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की जांच सुबह 10 बजे से की जाएगी।
अखंड पाठ साहिब : गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा जोगीपुरा, गोविंदनगर में प्रकाशोत्सव के अवसर पर अखंड पाठ सुबह 9 बजे से और कथा-विचार व शबद कीर्तन सुबह 10:30 बजे से।
महाकाल का शृंगार : बिल्सी के मोहल्ला संख्या पांच स्थित श्री शिव शक्ति भवन मंदिर में महाकाल सेवा समिति की ओर से महाकाल का शृंगार शाम छह बजे किया जाएगा।