फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कार्तिक पूर्णिमा आज, कछला में डीएम-एसएसपी ने तैयारियां परखी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। कार्तिक पूर्णिमा आज मंगलवार को है। कछला में गंगा स्नान मंगलवार सुबह से ही प्रारंभ हो जाएगा। इसके मद्देनजर डीएम अवनीश राय ने एसएसपी अंकिता शर्मा के साथ सोमवार दोपहर बाद तैयारियां परखीं।
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन की तरफ से कछला में स्नान स्थल को जाने वाले रास्ते पर कछला चौराहे से स्नान स्थल की तरफ पैदल यात्रियों को निकाला जाएगा, जिससे किसी भी श्रद्धालु को परेशानी न हो और जाम जैसी स्थिति न बन सके।
पुलिस टेंपो, ट्रैक्टर, ई-रिक्शा कछला चौराहे से ही नानाखेड़ा और सहसवान मार्ग पर निकालेगी। सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन ने 100 पुलिस कर्मी, पांच दरोगा, पांच ट्रैफिक पुलिस कर्मी तैनात किए हैं।
विज्ञापन

कछला चौराहे से लेकर कछला चौराहा तक मुस्तैद रहेंगे। नगर पंचायत में भी कछला गंगा घाट पर 20 सफाई कर्मचारी दोनों तरफ लगाए हैं। आठ गोताखोर और आठ कर्मचारी कैंप में मौजूद रहेंगे। सुरक्षा की दृष्टि से गंगा में बैरिकेडिंग कराई गई है, जगह-जगह संकेतक लगाए गए हैं। इधर, नगर पंचायत के चेयरमैन जगदीश लोनिया ने बताया कि पानी व लाइट की व्यवस्था कराई गई है। 35 कर्मचारी की गंगा घाट पर ड्यूटी लगाई गई है, जिसमें सफाई कर्मचारी और कैंप में मौजूद गोताखोर शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें