फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगाया शहर, आतिशबाजी ने बांधा समा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दीपावली पर बृहस्पतिवार को हर ओर उल्लास दिखा। लोगों ने रंग-बिरंगी लाइटों से घरों की सजावट की। शाम को लक्ष्मी-गणेश पूजन के बाद मुंडेर पर दीपमालिका सजाई गई। झिलमिलाते दीपों की रोशनी ने अमावस का अंधेरा हर लिया। हर गली रोशनी में नहाई नजर आई। इस दौरान बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक उत्साह में डूबे नजर आए। शहरवासियों ने जमकर आतिशबाजी छोड़ी। देर रात तक पटाखों की आवाज और हवा में सितारों की तरह चमकते पटाखों के गुल उत्साहित करते रहे।
विज्ञापन

दीपावली पर सुबह से ही उत्साह का माहौल रहा। पूजन के लिए लोग तैयारी करते दिखे। घरों में महिलाओं और युवतियों ने मनमोहक रंगोली बनाई। दीये, मोमबत्ती और फूलों से रंगोली को सजाया गया। शाम को घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में मुहूर्त के अनुसार पूजन किया गया।
मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की वंदना कर सुख समृद्धि की कामना की। महिलाओं और बच्चों ने घरों के बाहर दीपक जलाए। मोहल्ले में एक-दूसरे के घर खील बताशे व मिठाइयां वितरित की और दीपावली की शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी बधाई संदेशों की धूम रही। संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें