फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आंधी के कारण शहर की बत्ती गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर में सोमवार रात आई आंधी के बाद ज्यादातर इलाकों में बिजली गुल हो गई। शहर का एक बड़ा हिस्सा अंधेरे में डूब गया। आंधी रुकने के बाद देर रात तक विद्युत निगम के इंजीनियर व लाइनमैन आपूर्ति चालू करने में जुटे रहे।
विज्ञापन

शहर में 9:30 बजे अचानक तेज आंधी आई। आंधी के दाैरान फाल्ट की आशंका पर सभी 27 उपकेंद्रों से आपूर्ति बंद कर दी गई। रात 10 बजे आपूर्ति चालू करने के लिए लाइनमैन व इंजीनियर लगाए गए। बारी-बारी इन उपकेंद्रों को चालू किया जाता रहा। कई उपकेंद्र देररात तक नहीं चालू हो सके।
वहीं, कुतुबखाना में रविवार को एक हजार केवीए का ट्रांसफार्मर फुंकने के कारण पांच फीडरों की आपूर्ति ठप रही। सोमवार की दोपहर नया ट्रांसफार्मर लगाने के बाद आपूर्ति बहाल की गई। वहीं राजेंद्रनगर के दुर्गानगर में ट्रिपिंग के कारण दोपहर दो से चार बजे तक लाइट नहीं रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य कई इलाकों में भी संकट रहा। इस बाबत अधिशासी अभियंता 33 केवी राजवीर सिंह ने बताया कि आंधी थमने के बाद उपकेंद्रों को शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें