बरेली में होली पर बुधवार को सिटी बस सेवा शाम पांच बजे तक पूरी तरह से बंद रहेगी। इस दौरान यात्रियों को रोडवेज बस सेवा भी नहीं मिल सकेगी। सुबह छह से शाम पांच बजे तक रोडवेज बसों का भी संचालन नहीं किया जाएगा। ऐसे में होली पर यात्रा में समस्या हो सकती है। होली पर ट्रेनों में सीटें फुल होने के साथ रोडवेज बसों में यात्रियों की समस्या बढ़ जाएंगी।
होली पर 25 हजार यात्री बढ़े, सुविधाएं नहीं
बरेली। रोडवेज में होली पर रोजाना औसतन 25 हजार यात्री तो बढ़ गए हैं, लेकिन सुविधाएं नहीं बढ़ीं। सेटेलाइट बस स्टैंड और पुराना रोडवेज बस स्टैंड पर रविवार रात से ही यात्रियों का काफी दबाव रहा।
सोमवार को भी यहां अव्यवस्थाओं के बीच यात्री बसों को लेकर परेशान रहे। सबसे ज्यादा समस्या लोकल रूटों पर रही। फर्रुखाबाद, खुदागंज, बीसलपुर रूटों पर अतिरिक्त बसों के बाद भी यात्रियों को घंटों बस का इंतजार करना पड़ा।