फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली जंक्शन होगा सभी रूटों का आरंभ स्थान, निगम ने तय किए पांच रूट

विज्ञापन
27 साल बाद शहर में फिर दौड़ेंगी सिटी बसें - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन

बरेली जंक्शन होगा सभी रूटों का आरंभ स्थान, निगम ने तय किए पांच रूट

बरेली। नगरीय परिवहन निगम के तहत 27 साल बाद शहर में सिटी बस सेवा शुरू करने की कवायद फिर शुरू हो गई है। परिवहन निदेशालय के निर्देश पर नगर निगम ने सिटी बस सर्विस के लिए जिला मुख्यालय से बीस किलोमीटर के दायरे में शहर में पांच रूट चिह्नित किए हैं।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत बरेली के अलावा मुरादाबाद, अलीगढ़, झांसी और सहारनपुर में सिटी बस सेवा शुरू करने के लिए पिछले दिनों नगरीय परिवहन निगम ने तैयारियों के निर्देश दिए थे। निगम की निदेशक डॉ. काजल ने नगर आयुक्त को पत्र भेजकर बताया था कि इस प्रस्ताव के तहत सीएनजी और इलेक्ट्रिक बसें संचालित की जाएंगी। उन्होंने बस सेवा के लिए नगर निगम से 20-30 किलोमीटर की अधिकतम दूरी वाले मार्गों की सूची, बस स्टॉप, रात्रि पार्किंग और इलेक्ट्रिक बस के चार्जिंग स्टेशन के लिए जगह की उपलब्धता पूछी थी। इस पर नगर निगम ने पांच रूट चिह्नित कर उसकी सूचना नगरीय परिवहन निगम को भेजी है।

रूट और उसके स्टॉपेज
- बरेली जंक्शन से हवाईअड्डा : चौकी चौराहा, गांधी उद्यान, सेटेलाइट, बीसलपुर चौराहा, रुहेलखंड विश्वविद्यालय, हवाईअड्डा पुलिस चौकी, पीरबहोड़ा।
- बरेली जंक्शन से स्वालेनगर मिनी बाईपास से नगरिया परीक्षित : चौपुला, दूल्हा मियां की मजार, स्वालेनगर मिनी बाईपास, इज्जतनगर स्टेशन, नगरिया परीक्षित हवाईअड्डा गेट।
विज्ञापन

- बरेली जंक्शन से किला पुल होकर परसाखेड़ा : चौपुला, दूल्हा मियां की मजार, स्वालेनगर मिनी बाईपास, सीबीगंज थाना, मथुरापुर चौराहा, परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र।
- बरेली जंक्शन से ईंट पजाया होकर पीरबहोड़ा : चौकी चौराहा, गांधी उद्यान, विकास भवन, ईंट पजाया चौराहा, स्टेडियम, डेलापीर चौराहा, डेलापीर मंडी, पीरबहोड़ा हवाईअड्डा।
- बरेली जंक्शन से सिटी मालगोदाम होकर चौपुला पुल से उतरकर बदायूं रोड पटेल विहार तक : चौपुला चौराहा, चौरासी घंटा मंदिर, बदायूं रोड पटेल विहार।

वर्ष 1992 में बंद हुई थी सिटी बस सर्विस

शहर में वर्ष 1992 से पहले रोडवेज की ओर से सिटी बस सर्विस संचालित की जाती थी। बसें कुतुबखाना से जंक्शन, सदर कैंट, सेंथल, नवाबगंज, फरीदपुर और फतेहगंज पश्चिमी को संचालित होती थीं। शहर की सड़कों पर ट्रैफिक बढ़ने लगा और छोटे वाहन आ गए तो रोडवेज के लिए यह घाटे का सौदा हो गया। फिर इसे बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें