फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तिरंगे के रंग में रंगा शहर, गूंजा जय हिंद

Sat, 15 Aug 2026 01:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। हर घर तिरंगा अभियान के तहत शुक्रवार को शहर में वृहद तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। विकास भवन परिसर से शुरू हुई रैली में तहसील व विकासखंड स्तर के अधिकारी-कर्मचारी, ग्राम पंचायतों के प्रशासकों समेत बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर बाइक सवारों ने भारत माता की जय और जय हिंद के नारे लगाए।
विज्ञापन

रैली का शुभारंभ अपर पुलिस महानिदेशक रमित शर्मा और मंडलायुक्त शंभू कुमार ने गुब्बारे उड़ाकर किया। विकास भवन से निकली रैली श्यामगंज ओवरब्रिज, डमरू चौराहा, आईवीआरआई, इज्जतनगर रेलवे स्टेशन ओवरब्रिज, कुदेशिया फाटक ओवरब्रिज, धर्मकांटा चौराहा और थाना प्रेमनगर होते हुए सीआई पार्क पहुंची।
रास्ते में लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और देश की एकता-अखंडता के प्रति जागरूक किया गया। डीएम अविनाश सिंह, एसएसपी अनुराग आर्य, मुख्य विकास अधिकारी देवयानी समेत अन्य अधिकारी वाहनों में सवार हुए और हाथों में तिरंगा लेकर जय हिंद के नारे लगाते नजर आए।
विज्ञापन


इनसेट
विभाजन के दौरान जान गंवाने वालों को किया याद
सीआई पार्क में रैली के समापन पर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के तहत विभाजन के दौरान जान गंवाने वालों तथा विस्थापन और पीड़ा झेलने वाले परिवारों के संघर्ष और त्याग को याद किया गया। प्रतिभागियों ने दो मिनट का मौन रखा और कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला प्रशासन ने लोगों से हर घर तिरंगा अभियान में सक्रिय भागीदारी कर घरों पर तिरंगा फहराने और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना मजबूत करने की अपील की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें