फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फल खाकर सेहत बना रहे शहरी, बढ़ रहा कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहरवासी सेहत को लेकर संजीदा हैं। वह फलों का खूब सेवन कर रहे हैं। सीजनल के साथ ही बाहर से आने वाले फलों की भी जबर्दस्त मांग है।
विज्ञापन

इससे फलों का कारोबार फल-फूल रहा है। शहर की डेलापीर थोक मंडी से आसपास के दूसरे जिलों को भी फलों की आपूर्ति की जाती है। यहां रोज बाहर से सेब, पपीता, अंगूर, अनार समेत तमाम मौसमी फल आते हैं। रोज औसतन 1000-1200 क्विंटल फलों की खपत होती हैं, लेकिन सहालग व त्योहारी सीजन में यह दो-तीन गुना तक हो जाती हैं।
विज्ञापन

फल कारोबारी सुहान खान बताते हैं कि सहालग के समय फलों की बिक्री दोगुना तक बढ़ जाती है। अक्तूबर में नवरात्र और अब सहालग की वजह से फलों की बिक्री बढ़ी है। सहालग में ग्राहक फलों की टोकरियां बनवाते हैं। इससे केला, सेब, अनार, संतरे आदि की ज्यादा खपत होती है। कश्मीर से आने वाले फलों की भी खूब मांग रहती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें