फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सर्किट हाउस मार्ग बताएगा शहर की खासियत और इतिहास, नगर निगम तैयार कर रहा कार्ययोजना

Tue, 18 Nov 2025 11:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में शहर की दीवारें यहां खासियत और इतिहास बयां करेंगी। इसके लिए नगर निगम कार्ययोजना तैयार कर रहा है। सर्किट हाउस मार्ग पर दोनों तरफ दीवारों को सजाया संवारा जाएगा। 
विज्ञापन
नगर निगम बरेली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में सर्किट हाउस आने वाले अतिथियों और इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को विशिष्टता का एहसास हो, इसके लिए नगर निगम कार्ययोजना तैयार करा रहा है। लगभग सवा किलोमीटर लंबे मार्ग के दोनों तरफ की दीवारें शहर के इतिहास और यहां की खासियत को बयां करेंगी। इसके लिए म्यूरल आर्ट की मदद ली जाएगी। रात में बेहतर मार्ग प्रकाश के लिए हेरिटेज स्ट्रीट लाइट्स का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके चमकीले एलईडी बल्ब रात के समय दृश्यता को काफी बढ़ा देते हैं।

विज्ञापन


शहर के प्रमुख स्थान आकर्षक प्रतीत हों, इसकी कवायद नगर निगम प्रशासन कर रहा है। इसी के तहत सर्किट हाउस मार्ग को आकर्षक रूप देने का निर्णय लिया गया है। तय किया गया है कि सर्किट हाउस मार्ग और उसकी दोनों ओर की पटरियां अतिक्रमण मुक्त, स्वच्छ भारत अभियान और हरियाली का संदेश देंगी। सड़क के दोनों तरफ की दीवारें यहां की कला, संस्कृति, उद्योग और शख्सियतों के बारे में बताएंगी। सुंदरीकरण के इस काम पर लगभग पांच करोड़ रुपये खर्च होने की संभावना है। 

पार्क का होगा जीर्णोद्धार
उधर, तपेश्वरनाथ मंदिर के पास स्थित पार्क का जीर्णोद्धार भी नगर निगम कराएगा। पार्क में सफाई, उठने-बैठने, हरियाली, पीने के पानी, प्रकाश और जलनिकासी की व्यवस्था के साथ ही टहलने के लिए इंटरलॉकिंग की जाएगी। चहारदीवारी बनाकर गेट लगाने के साथ ही निगरानी की व्यवस्था भी की जाएगी।
विज्ञापन


पार्क के जीर्णोद्धार से संबंधित विकास कार्यों में लगभग 10 करोड़ रुपये खर्च होने की संभावना है। इस संबंध में पूछे जाने पर नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि दोनों ही प्रोजेक्ट से संबंधित कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया गया है। कार्ययोजना तैयार होने के बाद आगे की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें