भुता। थाना क्षेत्र के ग्राम केसरपुर में एक रास्ते से ठेला लेकर निकल रहे चाऊमीन विक्रेता पर दूसरे समुदाय के दबंगों ने लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। घायल को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। मामले की रिपोर्ट हमलावरों के विरुद्ध दर्ज कराई गई है। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।
थाना क्षेत्र के ग्राम केसरपुर बाजार में चाऊमीन विक्रेता द्वारा ठेला रास्ते से निकालने को लेकर गांव के ही दूसरे समुदाय के अब्दुल ने गाली-गलौज कर दिया। विरोध करने पर आरोपी ने चाऊमीन का ठेला उलट दिया। बाद में अब्दुल अपने भाई पप्पू अन्य दो साथियों की मदद से डंडे, तमंचों की बटों से सिर पर प्रहार कर चाऊमीन विक्रेता भूपेंद्र को लहुलूहान कर दिया। मामला दो समुदाय से जुड़े होने के कारण गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर थाना भुता पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन हमलावर तब तक फरार हो गए। संवाद