फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिन्मयानंद की हालत स्थित, सामान्य चेकअप के बाद ले रहे दवा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री चिन्मयानंद की हालत स्थिर है। डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें ब्लड प्रेशर, शुगर की दवाइयां दी जा रही हैं। जेल में बुधवार को उनका सामान्य चेकअप किया गया। उधर, बुधवार को उनसे मुलाकात करने के लिए कोई नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

एसपीजीआई से इलाज कराने के बाद जेल लौटे चिन्मयानंद को मंगलवार रात में ठीक से नींद नहीं आई। जेल सूत्रों के मुताबिक रात में कुछ देर के लिए उनकी आंख लगी होगी। बुधवार तड़के 5:30 बजे जागने के बाद वह ध्यान मुद्रा में बैठ गए। इसके बाद करीब आधा घंटे बाद बैरक खुली तो वह भी अन्य बंदियों की तरह शौच क्रिया और स्नान से निवृत्त हुए। इसके बाद नाश्ते में चाय, दलिया लिया। सुबह करीब 11:30 बजे जेल मीनू के हिसाब से उन्हें भोजन दिया गया। हालांकि उन्होंने हल्का भोजन ग्रहण किया। चिन्मयानंद की हालत को देखते हुए जेल के डॉक्टर ने उनका सामान्य चेकअप किया और ब्लड प्रेशर, शुगर की दवा रेग्युलर लेने की सलाह दी। वहीं जेल अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि चिन्मयानंद पीजीआई से लौटे हैं, उनकी हालत सामान्य है। साधारण चेकअप के बाद डॉ. की सलाह पर पूर्व से चल रही बीमारियों ब्लड प्रेशर, शुगर की दवाइयां ले रहे हैं। बता दें कि चिन्मयानंद को 20 सितंबर को छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में जेल भेजा गया था। जेल जाने के तीसरे दिन उन्हें सीने में दर्द की शिकायत बताते हुए लखनऊ एसजीपीजीआई रेफर कर दिया गया था। वहां डॉक्टरों की देखरेख में स्वास्थ्य लाभ लेने के बाद उन्हें 30 सितंबर की रात 2:30 बजे जेल लाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें