फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरौती मांगने वालों पर गैगेस्टरके तहत हो कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चिन्मयानंद के वकील ओम सिंह का कहना है कि चिन्मयानंद से फिरौती मांगने वालों के समर्थन में जो लोग खड़े हो रहे हैं, उन्हें सत्यता का ज्ञान नही है या वे जानबूझकर ऐसा कर रहे हैं। क्योंकि चिन्मयानंद राजनैतिक व्यक्ति हैं और राजनैतिक द्वेषवश उनके खिलाफ लामबंदी करने की कोशिश हो रही है। उन्होंने कहा कि चिन्मयानंद से फिरौती मांगने वाला पूरा एक गैंग है, इन लोगों के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाए। ब्यूरो
विज्ञापन

राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया गया
शाहजहांपुर। शहर निवासी सुप्रीम कोर्ट के वकील डॉ. एपी सिंह ने कहा कि चिन्मयानंद को पूरी तरह से सोची-समझी राजनीतिक साजिश के तहत फंसाकर उनसे भारी रकम वसूलने के लिए दुष्कर्म और शारीरिक शोषण का आरोप लगाया गया है। उन्होंने कहा कि इसमें राजनीतिक शक्तियां और ईसाई मिशनरी भी शामिल है। ताकि साधू, संतों और महात्माओं से लोगों का विश्वास समाप्त हो जाए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें