फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईटी जुटी : पांच करोड़ के बंटवारे का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। फिरौती मामले में एक और वीडियो सामने आ सकता है, जिसमें फिरौती के करोड़ों रुपये मिलने के बाद उसके बंटवारे की योजना बनाई जा रही है। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। एसआईटी से इस बाबत सवाल किया गया तो उसने भी कुछ बताने से मना किया। लेकिन सूत्रों का कहना है कि वीडियो वायरल हो चुका है।
विज्ञापन

सूत्र बताते हैं कि होटल में खाना खाने का जो वीडियो वायरल हुआ है। उसके आगे का भी एक वीडियो बनाया गया है। इसमें एक आरोपी कह रहा है कि उसने सबसे अधिक मेहनत की है और खतरा भी मोल लिया। लिहाजा पांच करोड़ में से उसे तीन करोड़ चाहिए। बाकी को एक-एक करोड़ मिलेंगे। इस पर साथियों ने नाराजगी जाहिर की तो उसने इसके आगे की प्लानिंग बताते हुए अगले टर्न में अधिक रुपये देने की बात कही है। संभावना जताई जा रही है कि सबूत के तौर पर चिन्मयानंद की ओर से इस वीडियो क्लिपिंग को पेश किया जा सकता है। फिलहाल एसआईटी इस वीडियो की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें