फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी चिन्मयानंद एंजियोग्राफी के लिए पीजीआई लखनऊ रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अपने ही कॉलेज की छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद की अचानक तबीयत बिगड़ गई। सीने में दर्द होने के कारण सोमवार सुबह उन्हें पहले जिला कारागार में चिकित्सकों को दिखाया गया। इसके बाद पुलिस कस्टडी में उनको लखनऊ भेजा गया।
विज्ञापन

जेल में बंद चिन्मयानंद ब्लड प्रेशर, शुगर की बीमारी से पहले से ही ग्रस्त चल रहे हैं। नियमित चेकअप और डॉक्टर की सलाह पर दवा लेते रहने की वजह से उनका स्वास्थ्य स्थिर था। सोमवार सुबह करीब चार बजे उनके सीने में हल्का दर्द होने की शिकायत हुई तो मामले की जानकारी जेल अधीक्षक राकेश कुमार को दी गई। तत्काल उन्हें जेल के अस्पताल में दिखाया गया जहां से उन्हें एंजियोग्राफी के लिए लखनऊ स्थित पीजीआई के लिए रेफर दिया गया। हालांकि इससे पहले रात में उन्होंने जेल मीनू के हिसाब से सामान्य भोजन ग्रहण किया था, लेकिन सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने पर लखनऊ रेफर किया गया। स्वामी चिन्मयानंद को पुलिस कस्टडी में इलाज के लिए भेज दिया गया। बताते हैं कि उनके साथ पूर्व एमएलसी जयेश प्रसाद भी अपनी गाड़ी से लखनऊ गए हैं। बता दें कि स्वामी चिन्मयानंद को एंजियोग्राफी के लिए पूर्व एमएलसी जयेश प्रसाद और पूर्व विधायक देवेंद्रपाल सिंह ने जेल अधीक्षक से मांग की थी, लेकिन इसी बीच उनकी तबीयत बिगड़ी और उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया। स्वामी चिन्मयानंद को मीडिया की नजरों से बचाने के लिए तड़के उनको लखनऊ भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें