फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिन्मयानंद केस: वकील ने की छात्रा और उसके पिता समेत चार लोगों पर गैंगस्टर एक्ट लगाने की मांग

Tue, 22 Oct 2019 01:28 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
विज्ञापन
चिन्मयानंद केस - फोटो : Social Media
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली छात्रा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। चिन्मयानंद की वकील पूजा सिंह ने कोर्ट से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वकील ने छात्रा के पिता सहित चार आरोपियों के खिलाफ जबरन वसूली मामले में गैंगस्टर एक्ट भी लगाने की मांग की है। 
विज्ञापन


चिन्मयानंद की वकील पूजा सिंह ने न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में एक आवेदन दायर कर अनुरोध किया है, जिसमें कहा गया है कि छात्रा के पिता समेत चार आरोपियों के खिलाफ जबरन वसूली मामले में गैंगस्टर एक्ट भी लगाया जाना चाहिए। वकील पूजा सिंह का कहना है कि आरोपी छात्रा और उसके पिता ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चिन्मयानंद से वसूली के लिए उनपर यह झूठा आरोप लगाया था। 

गौरतलब है कि पिछले महीने ही एसआईटी ने लॉ की छात्रा को गिरफ्तार किया था। छात्रा के खिलाफ एसआईटी को छात्रा के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिले थे, इन्हीं सबूतों के आधार पर छात्रा को गिरफ्तार किया गया था। 
विज्ञापन


आरोप है कि दुष्कर्म पीड़ित छात्रा और उसके एक साथी संजय ने चिन्मयानंद को मैसेज भेजकर पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। वकील पूजा सिंह की ओर से दिए गए प्रार्थना पत्र पर मनेंद्र सिंह ने बहस करते हुए कहा कि आरोपियों ने रकम के लालच में चिन्मयानंद पर झूठे आरोप लगाकर उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया। 
विज्ञापन

फिरौती मांगने की योजना छात्रा और उसके साथियों ने मिलकर बनाई। इसलिए आरोपियों पर गैंगेस्टर लगना ही चाहिए। पीड़ित की ओर से वकील कलविंदर सिंह और छात्रा के अन्य आरोपी साथियों के वकील प्रमोद तिवारी ने कहा कि यह प्रकरण कई चरण आगे बढ़ चुका है और एसआईटी की विवेचना भी पूरी नहीं हुई। इसलिए गैंगेस्टर लगाने के प्रार्थना पत्र को न्यायालय को स्वीकार नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें