फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिन्मयानंद केस: आज एक साथ पेश होंगे सभी आरोपी, अब तक अलग-अलग तारीख पर आते थे अदालत

Sun, 05 Jan 2020 09:26 AM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
विज्ञापन
चिन्मयानंद केस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोपी चिन्मयानंद और उनसे पांच करोड़ रुपये फिरौती मांगने के मामले में शाहजहांपुर एसएस लॉ कॉलेज की छात्रा समेत सभी आरोपियों की रविवार को अदालत में पेशी होगी। 6 नवंबर को चार्जशीट दाखिल होने के बाद से अबतक दोनों पक्षों के लोग अलग-अलग तारीख पर कोर्ट पहुंचते थे। इस बार दोनों मामलों में आरोपियों की पेशी की तारीख एक ही दिन है।

विज्ञापन

 
मालूम हो कि इससे पहले चिन्मयानंद की पेशी 21 दिसंबर को हुई थी। वहीं फिरौती मांगने के मामले में आरोपी छात्रा और उसके दोस्त संजय सिंह, विक्रम सिंह व सचिन सेंगर उर्फ सोनू को 18 दिसंबर को कोर्ट में पेशी की तारीख दी गई थी। चूंकि छात्रा 11 दिसंबर को जेल से रिहा हो चुकी है, इसलिए उसने 18 दिसंबर को कोर्ट में पेश होने के बजाय माफी का प्रार्थना पत्र दे दिया था। 

छात्रा कोर्ट में पेश नहीं हुई थी, जबकि सचिन, विक्रम और संजय को जिला कारागार से पेशी पर लाया गया था। अदालती कार्रवाई के बाद मुकदमा संबंधी पत्रावली पर हस्ताक्षर के बाद फिरौती के आरोपियों को भी सीजेएम कोर्ट ने 6 जनवरी को पेश होने का आदेश दिया है। विक्रम और सचिन जमानत पर रिहा हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें