फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 फीसदी अभ्यर्थियों ने छोड़ दी एसएससी परीक्षा, कुछ देर से भी पहुंचे

Sun, 05 Jan 2020 02:59 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शहर के 30 केंद्रों पर आयोजित अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (कनिष्ठ ग्रेड) की परीक्षा देने से पहले ही सैकड़ों अभ्यर्थियों ने हार मान ली। निर्धारित 18696 अभ्यर्थियों में से 5818 अभ्यर्थियों ने परीक्षा से किनारा कर लिया। कड़े बंदोबस्त के चलते दो पालियों में आयोजित परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। हालांकि कुछ केंद्रों पर लेटलतीफी के चलते सुरक्षाकर्मियों से नोंकझोंक भी हुई।

विज्ञापन


दो पालियों में आयोजित होने वाली एसएससी परीक्षा की पहली पाली सुबह दस से 11.30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन से 4.30 बजे तक हुई। जिले में परीक्षा देने के लिए 18696 अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी हुआ था। दोनों पालियों में रजिस्ट्रेशन के सापेक्ष 12878 में से 5818 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।

बरेली में पदमावती एकेडमी, इस्लामिया गर्ल्स कॉलेज, जीआईसी आदि केंद्र बनाए गए थे। सुबह आठ बजे से ही परीक्षा देने के लिए अभ्यर्थियों का उमड़ना शुरू हो गया था तो वहीं, कई छात्र निर्धारित वक्त के बाद तक केंद्र पर पहुंचते रहे। देरी से पहुंचे अभ्यर्थियों को प्रवेश देने से मना किया गया तो नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन


हालांकि काफी मान मनौव्वल के बाद भी छात्रों को प्रवेश नहीं दिया गया। नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा। केंद्रों पर सघन चेकिंग के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। साथ ही, मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को गेट पर ही जमा करा लिया गया।

एफआर इस्लामिया इंटर कॉलेज में रजिस्ट्रेशन के सापेक्ष 70 फीसदी अभ्यर्थी पहुंचे थे। केंद्र व्यवस्थापक मेजर जावेद खालिद ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण रही। इसमें डॉ. मेहंदी हसन, फरहान अहमद, मुशाहिद रजा आदि ने परीक्षा की व्यवस्था में सहयोग किया।

देर से पहुंचने पर छूटी 15 छात्रों की परीक्षा
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में शनिवार को दोहना रेलवे स्टेशन के पास स्थित स्प्रिंगडेल महिला महाविद्यालय में 15 छात्र-छात्राओं की परीक्षा छूट गई। दरअसल, पेपर ढाई बजे से साढ़े चार बजे तक था। रेलवे क्रासिंग के बंद होने से कुछ बच्चे 2 बजकर 34 मिनट पर महाविद्यालय के गेट पर पहुंचे। वहां गेट बंद मिला।

बाद में महाविद्यालय प्रबंधन के कुछ लोग बाहर दिखाई दिए तो उन्होंने इन विद्यार्थियों को प्रवेश देने से मना कर दिया। इस पर विद्यार्थियों के अभिभावकों व महाविद्यालय प्रबंधन के बीच नोकझाेंक भी हुई। पर प्रबंधन विद्यार्थियों को प्रवेश ना देने पर अड़ा रहा। इस दौरान कुछ अभिभावकों ने डीएम के यहां शिकायत की।

वहां से एडीएम का नंबर दिया गया। एडीएम से कहने पर उन्होंने कालेज प्रबंधक से बात करने की बात कही। पर बाद में कोई मैसेज नहीं आया। मौके पर पहुंचे हल्के के एसएसआई ने भी प्रबंधन से बात की। पर तब तक साढ़े तीन बज चुके थे। प्रबंधन ने एक बार फिर विद्यार्थियों को परीक्षा में बैठने देने से यह कहकर मना कर दिया कि एक घंटा बीत चुका है। अब कुछ नहीं हो सकता।

पांच मिनट लेट होने पर अभ्यर्थी से मारपीट का आरोप
रिठौरा। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की कनिष्ठ सहायक की सामान्य वर्ग की परीक्षा देने पद्मावती एकेडमी पहुंचे अभ्यर्थियों को सुबह आठ से 9.30 बजे तक का समय निर्धारित था। कुछ छात्र 5 मिनट लेट केंद्र पर पहुंचे तो उन्हें केंद्र में प्रवेश देने से इनकार कर दिया गया। ज्योति प्रकाश, दीपक कुमार, शैलेन्द्र, कौशल, पंकज कुमार, लोकेश कुमार, महीपाल सिंह, कुवंर पाल, शुभम शर्मा, विकास कुमार, शशांक गुप्ता ने परीक्षा केन्द्र में नहीं घुसने देने की बात कही है। वहीं, शशांक ने बताया कि उसने केंद्र में घुसने की कोशिश की तो सुरक्षाकर्मियों ने उसके साथ मारपीट की और बाहर निकाल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें