फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर चाइनीज मांझे ने कराए हादसे, जरी कारोबारी की नाक कटी तो वृद्धा की गर्दन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्रशासन की पाबंदी के बावजूद चाइनीज मांझे की बिक्री पर लगाम नहीं लग सकी। रक्षाबंधन पर चाइनीज मांझे से उड़ी पतंगों ने हादसे भी कराए। बृहस्पतिवार को जरी कारोबारी और बुजुर्ग महिला इस खतरनाक मांझे का शिकार हो गए। कारोबारी की नाक कटी तो वृद्धा की गर्दन। राहगीरों ने उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया गया।
विज्ञापन

अशरफ खां छावनी निवासी अलताफ हुसैन जरी कारोबारी हैं। अल्ताफ बृहस्पतिवार दोपहर बाइक से मलूकपुर निवासी अपने भाई इस्लाम के घर जा रहे थे। हार्टमन पुल पर अचानक चाइनीज मांझे की दो डोर बाइक के आगे आ गईं। इनमें से एक पेड़ में फंसी हुई थी। अल्ताफ ने चलती बाइक पर हाथ से उसे हटाने की कोशिश की तो मांझा फिसलकर उनकी नाक पर आ गया। बाइक की रफ्तार तेज होने के कारण मांझे से उनकी नाक और गाल कट गया। राहगीरों ने उन्हें तुरंत पास के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने उनको 17 टांके लगाए। वहीं, बानखाना निवासी साठ वर्षीय हरप्यारी देवी अपनी बहन के साथ गुरुवार शाम त्रिवटीनाथ मंदिर से घर लौट रही थीं। कुमार वाटिका से पहले हरप्यारी के गले में अचानक मांझा लिपट गया। इससे उनकी गर्दन में गहरा घाव हो गया और वे गिर पड़ीं। बहन ने स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें उठाया। परिजन उन्हें पड़ोस के निजी अस्पताल में ले गए। वहां उनका उपचार चल रहा है।

चाइनीज मांझे पर लगाम को डीएम को सौंपा ज्ञापन
शहर में पुलों और प्रमुख रास्तों पर लगातार चाइनीज मांझे की चपेट में आने से हो रहे हादसों से लोग परेशान हैं। पिछले कुछ ही दिनों में कई लोग इसकी चपेट में आकर घायल हो चुके हैं। मुस्लिम सेवा संघ ने शुक्रवार को डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने डीएम से पुलों पर सुरक्षा के लिए ऊंची रेलिंग और मांझे के कारोबार पर लगाम लगाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें