फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जर्जर भवन में पढ़ रहे बच्चों ने डीएम से लगाई गुजार

Thu, 14 May 2026 01:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी ब्लॉक की ग्राम पंचायत दिनरा मिर्जापुर के प्राथमिक विद्यालय के जर्जर भवन का वीडियो वायरल हो रहा है। 14 सेकंड के वीडियो में विद्यार्थी डीएम से खुद को बचाने की गुहार लगा रहे हैं। वीडियो में विद्यालय का जर्जर भवन दिख रहा है। इसमें बैठकर बच्चों को पढ़ाया जा रहा है। छत का प्लास्टर टूटा हुआ है। उससे सरिया दिख रहा है। वीडियो के जरिये विद्यार्थियों ने जर्जर भवन में नहीं बैठाने की गुहार लगाई है। वीडियो वायरल होने पर शाही पुलिस, ग्राम पंचायत सचिव, तहसीलदार और राजस्व टीम बुधवार को मौके पर पहुंची तो भवन बंद मिला।
विज्ञापन

इंचार्ज प्रधानाध्यापक पूर्णिमा ने बताया कि वीडियो पुराना है। उस भवन में बच्चों को नहीं बैठाया जा रहा है। आंगनबाड़ी केंद्र निर्माणाधीन है। इस कारण आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रेखा उस भवन में बच्चों को बैठा देती थीं। जर्जर भवन का मूल्यांकन हो चुका है। अनुमति मिलने पर उसको गिराया जाएगा। बच्चों को जर्जर भवन से 20-25 मीटर दूर बने नए भवन में बैठाया जा रहा है। जर्जर भवन को बंद कर दिया गया है। ग्राम प्रधान छोटेलाल गंगवार ने बताया कि जर्जर भवन बंद कर दिया गया है। उसकी चाबी मेरे पास है। उसमें अब किसी बच्चे को नहीं बैठाया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें