फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सुभाषनगर में कई काम अधूरे, जल्द पूरे करने के निर्देश

Thu, 14 May 2026 01:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारियों को परखने और शहर की बुनियादी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए नगर निगम के अधिकारी लगातार वार्डों का स्थलीय निरीक्षण कर रहे हैं। बुधवार को नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य सुभाषनगर पहुंचे।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने वार्ड में साफ-सफाई की स्थिति, निर्माणाधीन सड़कों और नाला निर्माण कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर गंदगी मिलने और सफाई व्यवस्था संतोषजनक न होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। संबंधित अधिकारियों को तत्काल सफाई कार्य पूर्ण कराने के सख्त निर्देश दिए।
कई स्थानों पर कार्य अधूरा पाया, जिसे उन्होंने समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कराने को कहा। उन्होंने क्षेत्र के निवासियों से सीधा संवाद भी किया। लोगों से घर-घर कूड़ा कलेक्शन की नियमितता और पेयजल आपूर्ति की स्थिति के बारे में फीडबैक लिया। इस दौरान चीफ इंजीनियर मनीष अवस्थी समेत अन्य लौग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें