फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हज पर जाने वाले बच्चों की नहीं लगेगी प्रोसेसिंग फीस, हज कमेटी ऑफ इंडिया ने जारी की गाइडलाइन

Sun, 09 Dec 2018 04:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
hajj
विज्ञापन

हज यात्रियों के लिए इस बार भी हज कमेटी ऑफ इंडिया ने गाइड लाइन जारी की है, इसमें हज यात्रियों के साथ जाने वाले बच्चे के लिए भी नियम तय किए गए हैं। इसके अनुसार माता पिता के साथ जाने वाले दो साल से कम उम्र वाले दुधमुंहे बच्चों को हज प्रोसेसिंग फीस 300 रुपये जमा नहीं करनी होगी, लेकिन हवाई जहाज का 10 प्रतिशत किराया अदा करना होगा।

विज्ञापन


बरेली हज सेवा समिति के संस्थापक पम्मी खान वारसी ने बताया कि माता पिता के साथ बच्चों का भी फार्म भरना होगा। इनका भी पासपोर्ट होना आवश्यक है। जो बच्चे 30 सितंबर 2019 या हज वापसी की आखिरी हवाई उड़ान तक दो वर्ष आयु पूरी कर लेते हैं, उनको हज यात्रा की पूरी रकम अदा करनी होगी।

जबकि दो साल से अधिक उम्र वाले बच्चों की पूरी रकम अदा करनी होगी। जो कैटेगरी के हिसाब से जमा होगी। हज सेवा प्रभारी मोहसिन इरशाद ने बताया कि हज फार्म भरने के लिए चार दिन और शेष है। इच्छुक लोग बरेली हज सेवा समिति सेंटरों से हज आवेदन निशुल्क प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें