फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टाफ की किल्लत से जूझ रहा अग्निशमन विभाग, दुआ कीजिए कि कुंभ मेला निपटने तक कहीं आग न लगे

Sun, 09 Dec 2018 01:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
अग्निशमन विभाग पहले से ही स्टाफ की किल्लत से जूझ रहा है। इसमें भी काफी समय के लिए स्टाफ और दमकल की दो गाड़ियां कुंभ मेले की ड्यूटी के लिए प्रयागराज चली गई हैं। यह करीब तीन महीने बाद लौटकर आएंगी। तब तक अग्निशमन व्यवस्था भगवान भरोसे ही चलेगी।
विज्ञापन


जिले भर में एफएसओ के छह पद हैं, जिनमें से केवल बरेली शहर स्टेशन पर ही सोमदत्त तैनात हैं। पीलीभीत के सीएफओ ब्रह्मानंद दुबे यहां अतिरिक्त प्रभार देखते हैं और सप्ताह में एकाध दिन ही यहां बैठ पाते हैं। जिले में सेकेंड अफसर के सभी नौ पद खाली हैं। जिले में फायरमैन के 136 पदों की संस्तुति है, इनमें से केवल 58 ही तैनात हैं।

लीडिंग फायरमैन के कुल 19 पदों के सापेक्ष 16 ही तैनात हैं। अब इनमें से भी करीब बीस कर्मचारी कुंभ मेले में ड्यूटी पर चले गए हैं। दो बड़ी दमकल और एक बाइक भी वहां ड्यूटी में भेजी गई है, जबकि यहां पर एक बड़ी और एक छोटी गाड़ी ही शेष रह गई है। इन्हीं के सहारे मार्च तक का वक्त काटना है।
विज्ञापन


ऐसे में किसी बड़े अग्निकांड की स्थिति में नियंत्रण करना काफी मुश्किल होगा। हालांकि अधिकारी सीमित संसाधनों में बेहतर व्यवस्था का दावा कर रहे हैं। एफएसओ सोमदत्त का कहना है कि शुक्रवार को अस्पताल में लगी आग को बुझाने में उनके स्टाफ ने शानदार काम किया, इसके लिए उन्होंने स्टाफ की पीठ भी थपथपाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें