फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: स्कूल बंद होने पर बच्चों ने अभिभावकों के साथ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। क्षेत्र के तुमड़िया गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय को बंद कर दूसरे गांव मुड़िया तेली में स्थानांतरण कर दिया गया। प्राथमिक विद्यालय में शिफ्ट किए जाने से गांव के छात्र-छात्राएं अपने अभिभावकों के साथ सोमवार को पैनी नजर संस्था के सदस्यों के साथ तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया। बाद में एसडीएम से मिलकर गांव के बंद विद्यालय को तत्काल खुलवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

सोमवार को पैनी नजर सामाजिक संस्था की अध्यक्ष सुनीता गंगवार के साथ तुमड़िया गांव के 24 से अधिक स्कूली बच्चे और अभिभावक तहसील परिसर पहुंचे। स्कूली बच्चों ने अभिभावकों के साथ तहसील परिसर में हंगामा किया। एसडीएम उदित पवार से मुलाकात कर सुनीता गंगवार ने विद्यालय की प्रधानाध्यापक व अन्य पर झूठ बोलकर विद्यार्थियों के माता-पिता से सहमति पत्र पर अंगूठा लगवाए जाने का आरोप लगाया। आरोप है कि गांव से दो किलो मीटर की दूरी होने और रास्ते में जानवरों का खतरा होने के कारण छात्र इस स्कूल में नहीं जा रहे हैं। इस मौके पर अर्जुन, रीना, रजनी, गौरी, सरस्वती, उर्मिला, मानकुमारी, विजयपाल आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

बीईओ सत्यदेव सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कराने के बाद आगामी कार्यवाही की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें