फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चाइल्ड लाइन की टीम ने रुकवाया बाल विवाह

Sat, 25 Apr 2026 06:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज के एक बारातघर में बृहस्पतिवार की रात चाइल्ड लाइन की टीम ने बाल विवाह रुकवाया। दुल्हन के लिबास में बैठी किशोरी के आयु प्रमाणपत्र मांगे गए। परिजन कोई भी अभिलेख नहीं दिखा सके। टीम किशोरी को वन स्टॉप सेंटर ले गई है।
विज्ञापन

नगर से सटे एक गांव के ग्रामीण ने अपनी बेटी का विवाह भुता थाना क्षेत्र के एक युवक से तय किया था। सूचना पर चाइल्ड लाइन की टीम बरातघर में पहुंची। तब तक जयमाला और फेरे पड़ चुके थे। टीम की सुपरवाइजर मेघा वर्मा ने किशोरी की उम्र का प्रमाण मांगा, लेकिन परिजन इस संबंध में कोई भी अभिलेख नहीं दिखा सके। अभिलेख न मिलने पर दुल्हन बनी किशोरी को पहले कोतवाली ले जाया गया, फिर टीम उसको बरेली ले गई। बरात को वापस कर दिया गया।
चाइल्ड लाइन की सुपरवाइजर मेघा वर्मा ने बताया कि उन्हें बाल विवाह कराए जाने की सूचना मिली थी। किशोरी को वन स्टॉप सेंटर ले जाया गया है। इंस्पेक्टर अरुण कुमार ने बताया कि इस बाल विवाह के मामले में जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें