किला इलाके में जन्मदिन पार्टी के दौरान पिछले साल हुए दंगे को लेकर बहस छिड़ गई। इसी दौरान एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। घायल युवक ने किला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
नीम वाली मस्जिद निवासी शादाब मियां ने थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह को बताया कि वह लीची बाग के बरातघर में आयोजित जन्मदिन पार्टी में शरीक होने गए थे। वहां मौजूद मुजम्मिल खान से पिछले साल शहर में हुए दंगे के बारे में बहस हो गई। बहस के दौरान मुजम्मिल और उसके साथियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। बरातघर में मौजूद अन्य लोगों ने शादाब को बचाया। हमले में शादाब घायल हो गए। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनको कई टांके आए हैं। शादाब की तहरीर पर किला थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया है।