फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत इलाज से खतरे में पड़ी जान: युवक की आंत में थी समस्या, झोलाछाप ने अंडकोष का कर दिया ऑपरेशन, हालत बिगड़ी

Tue, 20 Jan 2026 03:39 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में एक झोलाछाप के गलत इलाज से बीमार युवक की जान खतरे में पड़ गई। युवक की आंतों में समस्या थी, लेकिन झोलाछाप ने अंडकोष का ऑपरेशन कर दिया। इससे युवक की हालत बिगड़ गई। पीड़ित के पिता ने आरोपी झोलाछाप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के बारादरी इलाके में झोलाछाप ने आंत की बीमारी से जूझ रहे 24 वर्षीय बाइक मैकेनिक के अंडकोष का ऑपरेशन कर डाला। अधिक खून बहने से युवक की हालत बिगड़ गई। परिवार के लोग उसे पीजीआई ले गए तो झोलाछाप की करतूत का पता चली। उसके पिता शिशुपाल ने बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिशुपाल की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची तो जयवीर मौके पर नहीं मिला। टीम में शामिल डॉ. अमित कुमार ने आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई और दुकान को सील कर दिया।
विज्ञापन


डोहरा गौटिया निवासी शिशुपाल ने बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय को बताया कि उनके बेटे अजय के पेट में समस्या थी। उसे बारादरी इलाके की सनराइज कॉलोनी के पास स्थित पृथ्वी फार्मा क्लीनिक पर दिखाया। वहां झोलाछाप जयवीर ने बताया कि अजय के अंडकोष में दिक्कत है, जिसे चीरा लगाकर ठीक कर दूंगा। ऑपरेशन करने के लिए उसने छह दिसंबर को 20 हजार रुपये जमा करा लिए। जयवीर ने वहीं एक कमरे में ले जाकर ऑपरेशन कर दिया। इसके बाद 25 दिन में तीन बार टांके बदले और रोज पट्टी की। पट्टी के 500 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से वसूले।

पीजीआई के डॉक्टर बोले- आंत में है समस्या 
इस दौरान अजय को लगातार रक्तस्राव होता रहा। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। शिशुपाल अजय को लखनऊ पीजीआई लेकर गए तो डॉक्टरों ने बताया कि उसकी आंत में समस्या है और उसका गलत जगह ऑपरेशन कर दिया गया है। वहां डॉक्टरों ने अजय की हालत नाजुक बताई। शिशुपाल बेटे को घर ले आए हैं। बाद में पता चला कि जयवीर झोलाछाप है। उसके पास कोई डिग्री नहीं है। जयवीर से शिकायत की तो उसने फर्जी मुकदमे में जेल भिजवाने की धमकी दी। इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें- लखीमपुर खीरी में दर्दनाक हादसा: कच्ची दीवार गिरने से युवक की मौत, मां गभीर घायल; 26 फरवरी को होनी थी शादी
 
विज्ञापन

अप्रैल में होनी है शादी
शिशुपाल ने बताया कि वह राजमिस्त्री हैं। उनका बेटा अजय इंद्रानगर में बाइकों की मरम्मत करता है। अजय की शादी अप्रैल में होनी है, इधर डॉक्टरों ने जवाब दे दिया है। उनके पास इलाज के लिए रुपये भी नहीं हैं।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें