तहेरे भाई के साथ जा रहा था खेत, गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट
आंवला (बरेली)। आसपुर गांव में साइकिल गिरने से एक बच्चे की गर्दन में हैंडल घुस गया, जिससे उसकी मौत हो गई। उसके पिता ने सगे भाई के बेटे के खिलाफ लापरवाही से साइकिल चलाकर उनके बेटे की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने ग़ैर इरादतन हत्या में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मृतक के पिता आसपुर निवासी ओमप्रकाश ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसका 11 वर्षीय बेटा कौशल उसके बड़े भाई के बेटे सचिन और उसके ममेरे भाई राजू के साथ साइकिल से खेत की ओर बृहस्पतिवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे गया था। वहां पर उसका बेटा कौशल हैंडल पर पीछे राजू बैठा हुआ था और सचिन साइकिल चला रहे थे। आरोप लगाया कि अचानक सचिन ने साइकिल को मोड़ा, जिससे उनके बेटे की गर्दन में हैंडल घुस गया और उपचार को ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।