फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: खेलते समय निर्माणाधीन शौचालय के टैंक में गिरा तीन साल का मासूम, डूबने से मौत

Mon, 02 Dec 2024 08:10 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। निर्माणाधीन शौचालय के टैंक में गिरकर तीन साल के बच्चे की मौत हो गई। 
विज्ञापन
बच्चे का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र के गांव अटा फुंदापुर के एक मकान में खेलते समय मासूम बच्ची निर्माणाधीन शौचालय के टैंक में गिर गया, जिसमें डूबने से बच्चे की मौत हो गई। खोजबीन के काफी समय बाद बच्चे का शव मिला। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


गांव निवासी सत्यप्रकाश के तीन बच्चों में तीन साल का आदित्य सबसे छोटा बेटा था। उनके घर में निर्माण कार्य चल रहा है। घर में ही शौचालय का टैंक बना है। इसमें पानी भरा हुआ है। टैंक के ऊपर स्लैब नहीं पड़ा था। बताते हैं कि सत्यप्रकाश का तीन साल का बेटा आदित्य घर में खेल रहा था। परिजन घरेलू काम में व्यस्त थे। आदित्य खेलते समय उस टैंक में गिर गया। टैंक में डूबने से उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- Video: संभल कूच के दौरान सपा नेता का पुलिस से बचकर भागने का वीडियो वायरल, विरोधी ही नहीं सपाई ही ले रहे चटकारे
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चा जब काफी देर तक नहीं दिखा तो परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। बाद में घर वालों की नजर टैंक पर पड़ी, जिसमें आदित्य का शव पानी में ऊपर उतरा रहा था। आनन -फानन उसे बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बच्चे की मौत से घर में चीख-पुकार मच गई। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें