प्लाईवुड उद्योग के लिए जारी हो रहे लाइसेंस
मुख्य सचिव ने बताया कि प्लाईवुड उद्योग के लिए बरेली एवं मुरादाबाद मंडल में 14 सौ उद्यमियों को लाइसेंस मिले हैं। उन्होंने उद्यम आसान बनाने के लिए 25 से भी ज्यादा सेक्टर में नीति बनाने की जानकारी दी। औद्योगिक आस्थान की कमी के बारे में कहा कि पीलीभीत के पचपेड़ा में यूपीसीडा का औद्योगिक क्षेत्र है। उसका निरीक्षण उन्होंने किया है। उद्यमी यूपीसीडा से समन्वय कर सकते हैं।
उद्यमियों ने गिनाई विभागों की कारगुजारी
- पुलिस का रवैया उद्यमियों के प्रति बेहद खराब है। थाने में चोर और हजार करोड़ की हैसियत वाले उद्यमी में कोई फर्क नहीं समझा जाता।
- उद्यमी भ्रष्टाचार से पीड़ित हैं। जैसे उद्यमियों और व्यापारियों की परत दर परत जांच होती है, वैसी ही जांच 25 फीसदी अफसरों की भी होनी चाहिए।
- विभागों में उद्यमियों की कोई सुनवाई नहीं होती। दो-दो घंटे तक अफसर बिठाए रखते हैं। सम्मान भी नहीं मिलता।
- जीएसटी टीम उद्यमियों के प्रतिष्ठान पर छापा मारकर बदसलूकी करती है। शासनादेश को धता बताते हुए मोबाइल टीमें छिटपुट खामियों पर भी दो सौ गुना तक जुर्माना वसूलती हैं। ये कारोबार में अड़चन है।
- लघु व कुटीर उद्योग, क्रशर उद्योग से संबंधित योजनाओं की जानकारी अफसर देते ही नहीं। ऐसे में छोटे कारोबारियों को कैसे लाभ मिले।
- जीएसटी की मोबाइल यूनिट मेंथा उद्यमियों का उत्पीड़न करती है। निर्यात पर जीएसटी रिफंड हासिल करने के लिए कर्मचारियों की जेब भी गरम करनी पड़ती है।