फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अभेद्य होगी मुख्यमंत्री की सुरक्षा, नौ सुपरजोन और 20 जोन में बंटा जिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को करीब छह घंटे जिले में रहेंगे। उनके बरेली में रहने के दौरान सुरक्षा अभेद्य होगी। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर सोमवार को पुलिस लाइंस सभागार में एडीजी रमित शर्मा, आईजी डॉ. राकेश सिंह, डीएम रविंद्र कुमार व एसएसपी अनुराग आर्य ने सुरक्षा में तैनात अधिकारियों व पुलिस कर्मियों को ब्रीफिंग की। बताया कि जिले को नौ सुपरजोन, 20 जोन और 50 सेक्टर में बांटा गया है। वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान संवेदनशील स्थलों की निगरानी से लेकर यातायात व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान एसपी सिटी मानुष पारीक, एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा, एसपी उत्तरी मुकेश मिश्रा, एसपी ट्रैफिक अकमल खां समेत सभी सीओ और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


यह होंगे सुरक्षा इंतजाम
12 एएसपी, 30 सीओ, 55 इंस्पेक्टर, 400 सब इंस्पेक्टर, 1,500 कांस्टेबल, 350 महिला कांस्टेबल, पांच कंपनी पीएसी, छह क्यूआरटी, सात ट्रैफिक इंस्पेक्टर, 50 ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर, एटीएस कमांडो पांच टीमें, एंटी ड्रोन एटीएस दो टीमें, सादे कपड़ों में पुलिस की 15 टीमें तैनात रहेंगी।
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें