फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री आज ऑनलाइन करेंगे बीएसएल-2 लैब का लोकार्पण

विज्ञापन
demo photo - फोटो : demo photo
विज्ञापन

देर रात हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जिला अस्पताल प्रशासन को दी गई जानकारी

बरेली। जिला अस्पताल में करीब सात लाख रुपए की लागत से बनाई गई बीएसएल-2 यानी बायोसेफ्टी लेवल-2 लैब का आज लोकार्पण होगा। सुबह करीब साढ़े नौ बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ से ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लैब का लोकार्पण करेंगे। जिला अस्पताल के एमएस एके गौतम ने बताया कि देर रात हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए दौरान यह जानकारी दी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के बर्न वार्ड की ओर पुरानी ओटी में लैब का निर्माण कराया गया है। बीते दिनों निर्माण कार्य में लेटलतीफी पर पूर्व सीएमएस का वेतन भी डीएम रोक चुके हैं। वहीं, निर्माण कार्य करा रहे जेई पर भी डीएम ने कार्रवाई की है। बीते करीब चार दिनों से कभी भी लैब के लोकार्पण किए जाने की चर्चा चल रही थी। शुक्रवार की शाम संबंधित मामले पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ऑनलाइन लोकार्पण किए जाने की जानकारी दी गई। डॉ. गौतम ने बताया कि लैब में एक साथ 14 सैंपल की आरटीपीसीआर जांच हो सकेगी। इससे सैंपल जांच की क्षमता बढ़ेगी और रिपोर्ट भी दो से ढाई घंटे में मिल जाएगी। बताया कि आरएनए इंस्ट्रक्टर भी शुक्रवार को लखनऊ से आ चुका है। लोकार्पण होते ही जांच शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें