फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मुख्यमंत्री और डीजीपी का आदेश दबाया, रिपोर्ट न होने से नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। फतेहगंज पश्चिमी कस्बे में अतिक्रमण हटाने के दौरान नोकझोंक के बाद ईओ की ओर से व्यापारी नेता के खिलाफ पुलिस ने तत्काल अभद्रता की रिपोर्ट दर्ज कर ली। वहीं, व्यापारी नेता आशीष अग्रवाल ने ईओ पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने इसे नजरअंदाज कर दिया। सीएम कार्यालय व डीजीपी के यहां से आदेश जारी होने के बावजूद ईओ पर रिपोर्ट दर्ज नहीं होने से व्यापारियों में नाराजगी है।
विज्ञापन

भाजपा से जुड़े व्यापारी नेता आशीष ने बताया कि ईओ के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के साथ अन्य शिकायतें शासन से की गई हैं। प्रमुख सचिव संजय प्रसाद के पत्रों के बाद एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह, एडीएम न्यायिक देश दीपक सिंह और एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा की तीन सदस्यीय टीम फतेहगंज पश्चिमी पहुंची थी। तीनों अधिकारियों की मौजूदगी में व्यापारियों ने ईओ द्वारा दो लाख रुपये मांगने संबंधी बयान दर्ज कराए थे, पर डेढ़ माह बीतने के बाद भी मामला दर्ज नहीं हो सका। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें