फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने लिया स्ट्रांग रूम की व्यवस्थाओं का जायजा

Mon, 13 May 2024 05:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। उप्र राज्य भण्डारण निगम, प्रथम और द्वितीय में बने स्ट्रांग और कंट्रोल रूम की व्यवस्थाओं का रविवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जायजा लिया। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों में डेट के फॉर्मेट को ठीक करने के निर्देश दिए। इसे दिन, महीना और साल के फॉर्मेट में करने के लिए कहा गया। साथ ही विगत दिनों की रात की रिकॉर्डिंग को एलईडी पर देखा।
विज्ञापन

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिनवा ने स्ट्रांग रूम और कंट्रोल रूम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार और एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने उनको व्यवस्थाओं से जुड़ी जानकारी दी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रवेश द्वार पर पंजिका पर एंट्री, सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, विद्युत आपूर्ति, नाइट विजन, पोस्टल बैलेट की संख्या और मतगणना की व्यवस्था को देखा।
अधिकारियों ने उन्हें परिसर के ले आउट की जानकारी दी। सीसीटीवी कैमरों के नाइट विजन के संबंध में जानकारी मांगी तो उनको बैक डेट में ले जाकर रात का वीडियो कंट्रोल रूम संख्या एक में एलईडी पर दिखाया गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सुरक्षा में तैनात सीएपीएफ के पास उपलब्ध पंजिकाओं को भी चेक किया। अंत में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी विधानसभा क्षेत्रों की विजिटर पंजिका में एंट्री की। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष बहादुर सिंह, एडीएम नगर सौरभ दुबे व पार्टियों के अभिकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें