फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्रपाल और अताउर आमने-सामने

विज्ञापन
अताउर पर नाराजगी दिखाते छत्रपाल सिंह। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

प्रेस कॉन्फ्रेंस में विधायक का आरोप- बीडीसी सदस्यों को धमका रहे हैं अताउर्रहमान
विज्ञापन

अताउर ने विधायक पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

बहेड़ी। बीडीसी चुनाव को लेकर भाजपा विधायक छत्रपाल गंगवार और सपा नेता व पूर्व मंत्री अताउर्रहमान आमने-सामने आ गए हैं। विधायक छत्रपाल ने अताउर्रहमान पर भाजपा समर्थित बीडीसी सदस्यों को धमकाने का आरोप लगाया है। उधर अताउर्रहमान ने विधायक के आरोप नकारते हुए उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं।
बुधवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए विधायक छत्रपाल ने कहा कि अताउर्ररहमान ने टीका के तालाब पर कब्जा कर अपना कार्यालय बना लिया है। यही नहीं सम्राट टॉकीज के पास स्थित तालाब को भी पूर्व मंत्री और उनके भाइयों ने अपने नाम दर्ज करा लिया है। इस मामले में डीएम से मिलकर जल्द कार्रवाई कराई जाएगी। विधायक का आरोप है कि सपा ने कई बीडीसी सदस्यों को अगवा कर गुप्त स्थानों पर कैद कर रखा है। उनके परिजन को अताउर्रहमान डरा धमका रहे हैं। दमखोदा के भी एक बीडीसी सदस्य को सपाइयों ने कैद कर लिया था। जब वह किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर आया तो उसने पुलिस को हकीकत बताई। एक सवाल के जवाब में विधायक ने कहा कि पुलिस-प्रशासन से दबाव बनवाकर वोट हासिल करने का काम सपा में होता है। भाजपा के यह संस्कार नहीं हैं। भाजपा अपने बलबूते दोनों सीटेें जीतेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, अताउर्रहमान ने कहा है कि बीडीसी सदस्य तुलाराम कश्यप को भाजपा के ही लोग ले गए थे। तुलाराम की पत्नी ने पुलिस से शिकायत की तो वे उसे गांव में छोड़ गए। ऐसी हरकतें भाजपा के लोग ही करते हैं। उन्होंने कहा कि छत्रपाल जब चुनाव लड़ रहे थे, तो इनके पास 20-25 बीघा जमीन थी लेकिन आज सैकड़ों बीघा है। तमाम कारोबार भी शुरू कर दिए हैं। बरेली में होटल भी खोल लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें